फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में शिविर में आधार कार्ड से जुड़ीं समस्याएं छाईं, 79 शिकायतें की गईं दर्ज

हीरा मेहरा Updated Thu, 18 Dec 2025 09:47 PM IST

जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत रामनगर के ग्राम मालधनचौड़ स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में आधार कार्ड से संबंधित शिकायतें छाई रहीं आई। इस दौरान एडीएम विवेक राय ने मालधन क्षेत्र में आधार सेंटर खोलने के निर्देश अधिकारियों को दिए। शिविर में आईं 79 शिकायतों में 70 का मौके पर निस्तारण किया गया। शिविर में एडीएम विवेक राय ने लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने बिजली, पानी, जंगली जानवरों से हो रहे नुकसान, ढेला नदी से हो रहे भू कटाव को रोकने, जलभराव से निजाते समेत अन्य समस्याएं शामिल रहीं। मालधन क्षेत्र में शराब की दुकान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। इस दौरान निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लोगों की जांच के साथ विभिन्न प्रमाण पत्र बनाए गए। यहां विधायक दीवान सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, जिला पंचायत सदस्य अनीता आर्या, बीडीसी बसंती आर्या आदि मौजूद रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें