फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: सड़क पर गड्ढे और बिखरी रेत से हादसों का खतरा

नैनीताल में उपराष्ट्रपति के आने के दौरान एनएच व एडीबी ने नैनीताल-काठगोदाम रोड पर गड्ढों को कोल्ड मिक्स इमर्सल से पैक कर दिया था। ठससे सड़क गड्ढामुक्त हो गई थी लेकिन उपराष्ट्रपति के जाते ही सड़क पर दोबारा गड्ढे उभर आए है। इस कारण हादसे का खतरा बना हुआ है। बल्दियाखान, ताकुला और रूसी से नैनीताल के बीच गड्ढे उभरने से बाइक सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह सड़क पर बिखरी गिट्टियां दोपहिया चालकों के लिए खतरे का सबब बनी हुई हैं। एसडीएम नवाजिश खलिक ने बताया कि सड़क में गड्ढे होने पर रेता बिखरने की जानकारी मिली है। एनएच के अधिकारियों को सड़क से फैली रेत हटाने व गड्ढों को भरने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें