फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली धमाके के बाद नैनीताल में अलर्ट दिखी पुलिस, निकाला फ्लैग मार्च

दिल्ली लालकिले के समीप हुए धमाके के बाद नैनीताल में पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। चैकिंग अभियान के साथ ही पुलिस ने नगर में फ्लैग मार्च किया लोगों से सतर्क व सजग रहने की अपील की है। बता दें कि दिल्ली में धमाके के बाद पुलिस ने जिले में हाई अलर्ट घोषित किया है। बुधवार को एसपी डॉ जगदीश चंद्र के नेतृत्व में पुलिस ने नैनीताल में फ्लैग मार्च किया। तल्लीताल से मल्लीताल तक वाहनों और हथियारों के साथ फ्लैग मार्च करते हुए पुलिस ने लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि दिल्ली में हुई आतंकी घटना से लोग न डरें। जिले में पर्याप्त पुलिस बल है। कहा कि लोगों को सजग और सतर्क रहने की जरूरत है। बताया कि जगह जगह चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कोई भी संदिग्ध गतिविधि और एसे वाहन जो लंबे समय से क्षेत्र में पार्क हैं और संदिग्ध हैं उनकी जानकारी पुलिस को दें। इस दौरान सीओ अमित कुमार, कोतवाल हेम पंत, कोतवाल उमेश कुमार महिक, एसओ मनोज नयाल, एसएसआई दीपक बिष्ट, एसआई दीपक कार्की, सतीश उपाध्याय, बतीता, अंजुला जौन व सुनील कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें