फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रामनगर गूलरघट्टी में युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

रामनगर के गूलरघट्टी में हुई युवक की हत्या की गुत्थी का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। एसपी सिटी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि समीर उर्फ लक्की की हत्या करने वाला उसी का बचपन का दोस्त गूलरघट्टी निवासी नजीर है। दोनों के बीच स्मैक के बटवारे को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान नजीर ने ईट से समीर उर्फ लक्की के सर पर कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। वहीं पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को कोतवाली ने मामले का खुलासा करते एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस को गूलरघट्टी सिंचाई नहर के पास एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने की सूचना मिली थी।सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान आदर्शनगर निवासी 20 वर्षीय समीर उर्फ लक्की के रूप में की थी। मौका मुआयना के दौरान मृतक के सिर पर की वस्तु से चोट के निशान मिले थे। जिस पर पुलिस ने हत्या समेत सभी एंगलो की जांच की थी। जांच के दौरान हत्या के समय घटनास्थल पर मृतक समेत तीन लोगों के होने का पता चला। जिसके बाद गूलरघट्टी निवासी नजीर पुत्र रज्जन व पुछड़ी निवासी आशीष पुत्र हेम सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में नजीर ने बताया कि वह लोग नशे के आदि है। बुधवार कि रात तीनों ने पहले शराब पी, जिसके बाद स्मैक पी। स्मैक पीने के दौरान स्मैक के बटवारे को लेकर समीर और नजीर बीच धक्का मुक्की हो गई। इससे धक्के से नजीर सिंचाई नहर में गिर गया। इसी दौरान उसके हाथ में एक ईट आ गई। जिससे उसने समीर के सिर पर कई वार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नाजीर के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही आशीष पर घटना की जानकारी पुलिस को नहीं देने के मामले में 239 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की है। आरोपी की निशानदेही पर ईट व खून से सने कपड़ों को बरामद कर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें