फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नैनीझील में पहले किया स्टंट, रोके जाने पर की मारपीट; पर्यटकों के खिलाफ पुलिस एक्ट में किया चालान

गाजियाबाद से घूमने आए पर्यटकों ने रविवार को नैनीझील में पैडल बोट से नौकायन किया। पर्यटकों ने पहले नियमों को ताक पर रखकर लाइफ जैकेट उतारी और फिर स्टंट करने लगे। बोट स्टैंड में तैनात कर्मचारियों ने मना किया तो वह बोट स्टैंड पर वापस आए और कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरु कर दी। मल्लीताल नयना देवी मंदिर के पास स्थित बोट स्टैंड में हुई मारपीट के पास ही कई श्रद्धालु सामूहिक कन्या पूजन कर रहे थे। इससे वहां अफरातफरी मच गई। कन्याएं भी इधर उधर भागने लगी। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। बाद में दोनों पक्षों को कोतवाली ले जाया गया। कोतवाल हेम पंत ने मुताबिक गाजियाबाद निवासी पर्यटक सचिन यादव, सौरभ यादव, विजय प्रताप सिंह, दीपक कुमार के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें