फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : निगम के बुलडोजर ने तोड़े 28 सर्विस सेंटर के छज्जे, सिटी मजिस्ट्रेट ने दी चेतावनी

हीरा मेहरा Updated Wed, 18 Dec 2024 11:18 AM IST

गांधी स्कूल के पास सड़क पर दोपहिया वाहनों को रिपेयरिंग कर रहे 28 दुकानदारों के खिलाफ स्थानीय प्रशासन और नगर निगम ने कार्रवाई की। निगम की टीम ने बुलडोजर की मदद से दुकान के आगे बढ़ाए छज्जों को भी तोड़ दिया। डीएम के जनसुनवाई कार्यक्रम में लोगों ने शिकायत की थी कि बरेली रोड पर गांधी स्कूल के पास दोपहिया वाहनों के सर्विस सेंटर हैं। कहा कि व्यापारियों ने फुटपाथ घेर रखा है और आधी सड़क पर वाहन रिपेयर किए जाते हैं। इससे जाम भी लगता है। डीएम के आदेश के बाद नगर निगम की टीम ने इन लोगों को पांच बार चेतावनी दी। इसके बाद भी व्यापारियों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई और निगम के सहायक लेखाधिकारी गणेश भट्ट के नेतृत्व में टीम मंगलवार दोपहर तीन बजे गांधी स्कूल के पास पहुंची। टीम ने चेतावनी देने के बाद अतिक्रमण हटाना शुरू किया। इस दौरान व्यापारियों ने समय मांगा लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट ने नहीं सुनीं। इसके बाद 28 दुकानों के छज्जे जेसीबी से तोड़ दिए गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें