सांसद अजय भट्ट ने शनिवार को जमरानी बांध परियोजना एवं टनल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों से अब तक कराए गए कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को स्थानीय लोगों को परियोजना के कार्यों से जोड़ने के साथ 15 जून तक ग्राम डहरा-अमृतपुर सड़क तथा अमिया में मोटर पुल के निर्माण को पूरा कराने के निर्देश दिए।