भाजपा विधायक सरिता आर्या की उपस्थिति में तल्लीताल स्थित कैंट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा और स्थानीय कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या ने देश और समाज की सुरक्षा में तैनात वीर जवानों और सुरक्षाकर्मियों को रक्षासूत्र बांधे। इस दौरान विधायक सरिता आर्या और महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने तल्लीताल थाने के पुलिस कर्मियों को भी राखी बांधी। उन्होंने पुलिस कर्मियों के लंबे और सुरक्षित जीवन की कामना करते हुए समाज में उनके योगदान की सराहना की। विधायक ने कहा कि हमारे पुलिस कर्मी और सैनिक त्योहारों के दिन भी अपनी परवाह किए बिना जनता की सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं, इसलिए उनके साथ यह पर्व मनाना गर्व की बात है।