रामनगर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान को लेकर हॉट सीट बनी शंकर भूल में तैनात दरोगा के मतदाताओ के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है। सूचना पर मतदान केंद्र में पहुंचे विधायक व दरोगा के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। जिसके बाद विधायक ने दरोगा पर मतदाताओं के साथ अभद्र व्यवहार करने व चुनाव को खराब करने की मनसा का आरोप लगाया है। मामले में विधायक ने चुनाव के नोडल अधिकारी एसडीएम प्रमोद कुमार से कार्रवाई करते हुए दरोगा को हटाने की मांग की है। उधर एसडीएम ने विधायक की शिकायत पर जांच के निर्देश दिए है।