संस्कृति विभाग उत्तराखंड के सहयोग से नैनीताल की प्रमुख सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से महिला होली का आयोजन किया गया। महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया। संस्कृति और साहित्य को समर्पित उत्तराखंड की पांच महिला होल्यारों को सम्मानित किया गया। रविवार को मॉलरोड स्थित एक निजी होटल आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता प्रिया मेहरा का स्वागत किया गया। इसके बाद गणेश वंदना के बाद शिव के मन माहि बसे काशी..., काहे भिगोया मेरा चीर कन्हैया..., तुझे जाने ना दूंगी..., जल कैसे भरूं यमुना गहरी..., आओ-आओ ऋतुराज खेले होली जैसे कई गीतों पर महिलाओं ने नृत्य किया। इस दौरान संस्था ने संस्कृति ध्वजवाहक सीमा जोशी, वर्षा आर्य, दीपा जोशी, सुमन पंत और रश्मि को सम्मानित किया। क्लब की ओर से 30 महिला स्वांग को भी सम्मानित किया गया। वहां क्लब की अध्यक्ष ज्योति ढौढियाल, दीपा पांडे, अमिता शाह, आभा शाह, मीनू, हेमा भट्ट, जीवंती भट्ट, कंचन जोशी, रमा भट्ट, पल्लवी आदि थीं।