फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: भीमताल में 14 और 15 नवंबर को होगा लेक कार्निवाल, कलाकारों के साथ स्कूली बच्चे देंगे प्रस्तुति

पर्यटन स्थल के लिए विख्यात भीमताल में 14 और 15 नवंबर को लेक कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा। लेक कार्निवाल के आयोजन को लेकर शुक्रवार को भीमताल में नगर पालिका, होटल एसोसिएशन, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने बैठक कर आयोजन की रूपरेखा तैयार की। आयोजन समिति के नितिन राणा ने बताया कि लेक कार्निवाल का आयोजन 14 और 15 नवंबर को होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि डांठ क्षेत्र में 14 नवंबर को उत्तराखंड की लोक कलाकार स्वाति भट्ट और लोकगायक किशन महिपाल अपनी प्रस्तुति देंगी और 15 नवंबर को स्थानीय स्कूलों और कॉलेजों के बच्चे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। साथ ही रात को बॉलीवुड का तत्व बैंड अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने कि कहा कि लेक कार्निवाल कराने का मुख्य उद्देश्य भीमताल को पर्यटन की दृष्टि से नई पहचान दिलाना है ताकि सैलानियों की आवाजाही से भीमताल, नौकुचियाताल और सातताल में पर्यटक कारोबार बढ़ सके। चेयरमैन सीमा टम्टा ने कहा कि नगर पालिका की ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा। पूर्व चेयरमैन सतीश लाल वर्मा, दीपक वर्मा, हितेंद्र बिष्ट, सतीश टम्टा, पंकज जोशी, पूरन जोशी, राहुल जोशी, नितेश बिष्ट, प्रदीप पाठक और रमन सिंह बिष्ट ने कहा कि लेक कार्निवाल को बेहतर बनाने के लिए होटल कारोबारियों और बिल्डरों के सहयोग से भी आयोजन को सफल बनाया जाएगा। इस दौरान पूर्व चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, महेश जोशी, हरीश चंद्र सिंह रौतेला, रेगन गुप्ता, एमसी पंत, पंकज उप्रेती, रामपाल सिंह गंगोला, शिप्रा जोशी, शुभम नैनवाल, विमला आर्या, विनीत जोशी, मोहित पडियार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें