गौ माता को राज्य माता घोषित करने की मांग को लेकर हल्द्वानी से देहरादून के लिए रवाना हुए करणी सेना के कार्यकर्ता। गौशालाओं में हो रही दुर्दशा और गौ माता के सम्मान को लेकर वे मुख्यमंत्री आवास पर ज्ञापन सौंपेंगे। गौ रक्षकों का कहना है कि गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिए जाने से ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा और सुरक्षा सुनिश्चित हो सकती है।