संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर के खिलाफ गृहमंत्री अमित शाह की ओर से संसद की गई टिप्पणी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और रामनगर के रानीखेत रोड पर गृहमंत्री का पुतला फूंका। इस मौके पर रणजीत रावत ने गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि भाजपा संविधान को नहीं मानती। गृहमंत्री यदि संसद में अपने दिए गए बयान पर देश से माफी नहीं मांगते हैं तो प्रधानमंत्री मोदी को उनकी बर्खास्तगी करनी चाहिए। इस मौके पर भुवन शर्मा, प्रेम जैन, जावेद खान, अनिल अग्रवाल खुलासा, देशबंधु रावत, अंकुश अग्रवाल, मौ. अकरम, महेंद्र आर्य, विमला आर्य, विनय पलडिया मौजूद रहे। उधर, भीमताल में कांग्रेसियों ने गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका। यहां नगर अध्यक्ष डीके डालाकोटी, देवेंद्र चनौतिया, नीरज कुमार, सतीश लाल वर्मा, सूरज मेहरा, आशा आर्य, सीमा टम्टा, गोपाल दत्त पलड़िया, विपिन सनवाल, निर्मला आर्या, राकेश बृजवासी, सौरभ रौतेला, भूपेंद्र कनौजिया आदि मौजूद रहे। भवाली में नगर कांग्रेस अध्यक्ष कंचन सुयाल के नेतृत्व में पुतला फूंकने वालों में महिला जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, दयाल आर्य, पुष्पेश पांडे, लोकेश जोशी, हरेंद्र आर्य, सुरेश आर्य, सद्दा मियां, गिरीश कुमार आदि मौजूद रहे।