विकास भवन भीमताल में रविवार को विश्व योग दिवस पर सैंकड़ों लोगों ने योगाभ्यास किया। योगाभ्यास का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शुभारंभ किया। योग प्रशिक्षकों की ओर से लोगों को योगाभ्यास कराया गया। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि वर्तमान समय में स्वस्थ शरीर के लिए योग करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत के योग को अब विदेशी भी कर रहे हैं। उन्होंने स्वस्थ शरीर और मानसिक तनाव को दूर रखने के लिए रोजाना योग करने की बात कहीं। इस दौरान डीएसपीओ डॉ मुकेश सिंह नेगी, सीईओ गोविंद जायसवाल, दर्जा मंत्री भावना मेहरा, कमल जोशी, दिनेश सांगुड़ी, पंकज जोशी, नितेश बिष्ट, पुष्कर सिंह मेहरा, लवेंद्र रौतेला, योगेश तिवारी, शिवांशु जोशी आदि मौजूद रहे।