फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमताल में हरेला महोत्सव पर कुमाऊंनी-गढ़वाली गीतों की धूम

रामलीला मैदान मल्लीताल में शुक्रवार को हरेला महोत्सव में कुमाऊंनी और गढ़वाली गीतों की धूम रही। शुक्रवार को महोत्सव का शुभारंभ माइंड पावर यूनिवर्सिटी के कम्यूनिकेशन निदेशक केडी सिंह, पूर्व चेयरमैन सतीश लाल वर्मा, विपिन सनवाल और पीसी नौगाई ने किया। कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के स्कूली बच्चों औ ग्रुप डांस एकेडमी के पदाधिकारियों को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लोकगायिका खुशी जोशी दिगारी के ' तू रूछी मैया तू रूछी ' के भजन पर लोग थिरकने को मजबूर हो गए। साथ ही लोकगायक किशोर कबड़वाल ने ' हाय तेरी रुमाला गुलाबी मुखड़ी, ओ लाली ओ लाली ओ सिया और हीरा समधंडी ' के गीतों ने लोगों का मन मोह लिया। सूचना विभाग के नई दिशाएं लोक कला समिति नैनीताल के पदाधिकारियों ने कुमाऊंनी गीतों पर सुंदर प्रस्तुति दी। निदेशक केडी सिंह, पूर्व चेयरमैन सतीश लाल वर्मा, पीसी नौगाई ने कहा कि नगर पालिका ने भीमताल हरेला महोत्सव को भव्य रुप दिया है। उन्होंने कहा कि महोत्सव को राज्य स्तरीय मेला सरकार की ओर से घोषित करना चाहिए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करना चाहिए। चेयरमैन सीमा टम्टा ने कहा कि पालिका, सभासदों और स्थानीय लोग मेले को सफल बनाने में लगे हुए हैं। महोत्सव में महिलाओं ने ऐपण प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर कुमाऊंनी संस्कृति को जीवित रखने का आह्वान किया। संचालन प्रेम सिंह कुल्याल और सभासद रामपाल सिंह गंगोला ने किया। महोत्सव में ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं ने भी खरीददारी की। इस दौरान सभासद प्रकाश चंदोला, सतीश टम्टा, शुभम नैनवाल, शिप्रा जोशी, विमला आर्या, हेमा दुम्का, आशा उप्रेती, भावना नौलिया, प्रेमा लोहनी, कमरूनिशा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें