हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप। 100 से ज्यादा छात्रों ने देर रात हल्दूचौड़ चौकी पर प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी होने पर क्षेत्र के लोग, ग्राम प्रधान और पूर्व कैबिनेट मंत्री के पुत्र भी युवा छात्रनेताओं के समर्थन में सड़क पर आ गए। हंगामा देर रात दो बजे के बाद भी जारी रहा। लालकुआं कोतवाली प्रभारी ने छात्रों के आरोपो को गलत बताया। खबर लिखे जाने तक छात्रों का धरना- प्रदर्शन जारी था।