फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हल्द्वानी में पानी के लिए भी झूठे वादे, लोगों ने सहायक अभियंता को घेरा, इन चार कॉलोनियों के लोगों ने जल संस्थान पहुंचकर दी चेतावनी

पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग को लेकर करायल जौलासाल के ग्रामीण जल संस्थान जा धमके और प्रदर्शन किया। उन्होंने सहायक अभियंता का घेराव कर जल्द पेयजलापूर्ति दुरुस्त नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। करायल जौलासाल के लोग शुक्रवार को पूर्वाह्न जल संस्थान पहुंचे। वहां अधिशासी अभियंता नहीं दिखे तो कार्यालय में ही ज्ञापन दे दिया। जाने लगे तो सहायक अभियंता प्रमोद पांडे मिल गए। उन्हीं का घेराव कर कहा, ग्रामसभा के अंतर्गत भरत कॉलोनी, लक्ष्मी विहार, नारायणपुरम व राजारानी विहार के कई परिवार सालों से पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कनेक्शन ले रखा है, बिल भी दे रहे हैं, मगर बदले में उन्हें पानी नहीं मिल रहा। बीते लोकसभा चुनाव के समय इस समस्या को लेकर मतदान के बहिष्कार की चेतावनी दी थी। तब प्रशासनिक व जल संस्थान के अधिकारियों ने अगस्त 2024 तक नियमित पेयजलापूर्ति का भरोसा दिया था। अब चार महीने और ज्यादा गुजर गए। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। जल संस्थान की ओर से टैंकरों से आपूर्ति में भी कटौती कर दी गई है। इससे लोग पानी को तरस रहे हैं। एई का घेराव करने वालों में हिमांशु तड़ागी, बीएस भाकुनी, रमेश मेहता, गीता जोशी, मोनिका, गुंजन तिवारी, कमला नयाल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें