फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल जिले में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर भव्य उत्सव, देशभक्ति के रंग में रंगा जनपद

राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नैनीताल जिलेभर में उल्लास और देशभक्ति के वातावरण में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वंदे मातरम का सामूहिक गायन जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों, विकास भवन भीमताल, जिला कार्यालय नैनीताल सहित सार्वजनिक स्थलों पर किया गया। मुख्य कार्यक्रम हल्द्वानी स्थित एमबी इंटर कॉलेज मैदान में भव्य रूप से आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कुमाऊं रेजीमेंट रानीखेत से आए सेना के बैंड दल व खटीमा से आए प्रसिद्ध गायक शेरी सिंगर की ओर से वंदे मातरम और अन्य देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम स्थल को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत माता के सम्मान, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का शाश्वत मंत्र है। इस गीत ने आजादी के आंदोलन के दौरान करोड़ों भारतीयों के भीतर अदम्य साहस और एकता की भावना का संचार किया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होना मातृभूमि के प्रति समर्पण, कर्तव्य और जिम्मेदारी को पुनः स्मरण करने का अवसर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें