फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: 108 कमल पुष्प से मां दुर्गा का किया अभिषेक

नैनीताल में सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में मां नयना देवी मंदिर परिसर में अष्टमी पूजन के विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। इस दौरान 108 कमल पुष्प, बिल्व पत्र से मां दुर्गा का अभिषेक किया गया। इस दौरान मां महिसासुर मर्दिनी की 108 दीयों से आरती की गई। मुख्य पुजारी शुभ चक्रवर्ती के नेतृत्व में पूजन किया गया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल रहीं। डीएसए मैदान में निशांत स्कूल, शारदा संघ, सांस्कृतिक केंद्र हरतोली, कुमाऊंनी सांस्कृतिक दल ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इसके अलावा लोकगायक ललित मोहन जोशी और बेबी प्रियंका के गीतों पर दर्शक जमकर झूमे। लोकगायकों ने राइफल मेरी कानी मा...., दूर बड़ी दूर बार्फिलो डाना..., कॉलेज का दिन मंजू..., आदि गीत प्रस्तुत किए। यहां अध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवन फ़र्त्याल, भास्कर बिष्ट, मंजू रौतेला, सुमन शाह, रश्मि राणा, कुसुमलता सनवाल, मीनू, भावना आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें