हल्द्वानी में गौला खनन मजदूर उत्थान समिति से जुड़े लोगों ने बुधवार को वाहन स्वामियों को उचित भाड़ा देने और स्टोन क्रशरों की मनमानी के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में नारेबाजी का प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जमरानी और शांतिपुरी गेट में स्टोन क्रेशर स्वामियों की मनमानी से वाहन स्वामी परेशान हैं और उनका कारोबार चौपट हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ओवरलोडिंग बंद नहीं हुई और वाहन स्वामियों को उचित भाड़ा नहीं दिया गया तो वह आंदोलन करेंगे।