फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

nainital: वन विभाग ने पाइंस में की फायर सीजन के लिए की मॉक ड्रिल

फायर सीजन में नैनीताल के जंगलों को आग से बुझाने के लिए वन विभाग की ओर से डीएफओ आकाश गंगवार ने नेतृत्व में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान विभाग विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों समेत ग्रामीणों ने भी प्रतिभाग किया। बुधवार को वन विभाग की ओर से पुलिस, दमकल, राजस्व, लोक निर्माण विभाग, पेयजल निगम, बाल विकास, पशुपालन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, स्वास्थ्य, एनसीसी कैडेट्स, राजकीय औद्योगिक संस्थान, व उर्जा निगम के साथ पाइंस क्षेत्र में मॉकड्रिल की तैयारियां की गई। लगभग साढ़े दस बजे से अधिकारियों ने कर्मचारियों को ब्रीफिंग की। साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़ी जानकारियां साझा करते हुए जंगल में लगने वाली आग को बुझाने की जानकारियां दी। इसके बाद करीब 11 बजे से विभिन्न विभागों फायर लाइन काटते हुए मॉक ड्रिल की शुरुआत की गई। मॉक ड्रिल के दौरान स्टेजिंग एरिया से सभी दलों को पोस्ट की ओर रवाना किया गया। वायरलेस सिस्टम, बेस सिस्टम, रेंज कंट्रोल रूम, मास्टर कंट्रोल रूम, नैना पीक रिपीटर सेंटर व आईसीसीसी सेंटर देहरादून से पूरी मॉक ड्रिल के दौरान समन्वय स्थापित कर सूचनाओं का आदान-प्रदान किया गया। क्षेत्र में लगी आग को विभागीय टीम की ओर से बुझाने का प्रयास किया गया। इस दौरान दर्शाए गए घायल कर्मचारियों को टीम ने स्ट्रेचर से सड़क तक पहुंचाया। वहीं घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। वहीं दमकल की टीम ने फायर टेंडर से आग पर पानी की बौछार की। इसके बाद एक बार फिर फाइनल ब्रीफिंग की गई। इस दौरान एडीएम विवेक राय, एसपी डॉ. जगदीश चंद्र, एनडीआरफ मेजर मनोज जोशी, एसडीओ ममता चन्द, वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की, आनंद लाल टम्टा, विजय भट्ट, योगेश चंद तिवारी, मनोज भगत, लक्ष्मण थपियाल, एफएसओ देवेंद्र सिंह नेगी, डॉ० प्रशान्त ओली व प्रयक पाण्डे मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें