हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में क्रिकेट का रोमांच एक फरवरी से शुरू हो रहा है। एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसमें हर दिन दो मुकाबले होंगे। पहला मुकाबला दोपहर 12:30 तो दूसरा फ्लड लाइट में शाम 6:30 से शुरू होगा। दर्शक जिला बाय जोमैटो एप से भी टिकट बुक कर सकते हैं।