छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों ने सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला भी जलाया। मौके पर मौजूद फायर पुलिस के जवानों ने अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुतला बुझा दिया। इसके बाद छात्रों ने पुलिस के खिलाफ नारे लगाकर आक्रोश प्रकट किया। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।