नगर पालिका भीमताल से भाजपा अध्यक्ष पद की प्रत्याशी कमला आर्या ने सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अपना नामांकन किया। रामलीला मैदान से भाजपाईयों ने ढोल-नगाड़ों के साथ ब्लॉक सभागार तक जुलूस निकाला। निर्वाचन अधिकारी केएन गोस्वामी के समक्ष भाजपा प्रत्याशी कमला आर्या ने नामांकन किया। प्रत्याशी कमला आर्या ने कहा कि अगर वह नगर पालिका अध्यक्ष बनेंगी तो भीमताल में पार्किंग, बेहतर अस्पताल और सीवर लाइन की समस्या हल की जाएगी। इस दौरान विधायक राम सिंह कैड़ा, रंजन बर्गली, नितिन राणा, पंकज जोशी, मनोज भट्ट, पुष्कर मेहरा, अनिल चनौतिया, नितेश बिष्ट, हेमा पढ़ालनी, रवि कुमार, गौतम मटियाली आदि मौजूद रहे।