कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गर्जिया मंदिर के समीप स्थित कोसी नदी में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इसके साथ ही मंदिर परिसर में विशाल मेले का आयोजन किया गया। जिसमें यूपी, रामपुर, मुरादाबाद, दिल्ली के साथ ही आस पास के क्षेत्रों से आये हजारों की संख्या में श्रदालुओं पहुंचे। वहीं प्रशासन की ओर से कोसी नदी के आसपास जल पुलिस, एसडीआर के साथ के साथ ही व्यवस्थाओं के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। बुधवार को मेले के दौरान गर्जिया मंदिर समिति के डॉ निशांत पपनै ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी गर्जिया देवी मंदिर में मेले का आयोजन किया गया। बताया कि जहां श्रद्धालुओं ने कोसी नदी में डुबकी लगाने के बाद माता के दर्शन किए। कहा कि इस दौरान श्रदालुओं के लिये जगह जगज खिचड़ी का प्रसाद भी बाटा गया। साथ ही मेले कि सुरक्षा के लिये चप्पे चप्पे पर पुलिस कि टीम मेले आने वाले श्रदालुओं कि सुरक्षा के तैनात कि गई है।