हल्द्वानी के गौलापार के विजयपुर गांव में सुखी नदी पर पुल निर्माण की मांग के लिए ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। भारी संख्या में मातृशक्ति और ग्रामीण एसडीएम कोर्ट पहुंचे और जल्द समाधान की मांग उठाई। ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे बुद्ध पार्क में भूख हड़ताल पर बैठेंगे।