फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: युवाओं पर बर्बरता के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस

नैनीताल। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं, युवाओं पर हुई बर्बरता और लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को नैनीताल यूथ कांग्रेस ने आक्रोश जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की। नगर अध्यक्ष बंटू आर्या के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मल्लीताल स्थित पंत पार्क में एकत्र होकर केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। नगर अध्यक्ष बंटू आर्या ने दिल्ली के घटनाक्रम की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला और मानवीय मूल्यों का हनन बताया। वहीं नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल ने देश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था और लगातार हो रहे पेपर लीक का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं की आवाज सुनने के बजाय केंद्र की सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन कर रही है। कबड़वाल ने कहा कि छात्राओं पर हुए बल प्रयोग ने भाजपा के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे की पोल खोल दी है। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी (मंटू), संजय कुमार, हिमांशु पांडेय, धीरज सिंह बिष्ट, त्रिभुवन फर्त्याल, कमल जोशी, सुनीता आर्या, पीके शर्मा, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष शार्दूल नेगी, अभिषेक कुमार, छात्रसंघ महासचिव आयुष कुमार समेत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें