फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जीबी पंत विश्वविद्यालय: दीक्षांत समारोह...सीडीएस जनरल अनिल चौहान और किसान प्रेमचंद शर्मा को दी गई मानद उपाधि

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय ने अपना 36वां दीक्षांत समारोह मनाया। इस दौरान सीडीएस जनरल अनिल चौहान और प्रगतिशील किसान प्रेमचंद शर्मा को विज्ञान वारिधि की मानद उपाधि से विभूषित किया गया। बुधवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में 2023-24 तक पाठ्यक्रम पूरा कर चुके 1172 विद्यार्थियों को उपाध्याय प्रदान की गई। इसके साथ ही विशिष्ट उपलब्धि के लिए एक कुलाधिपति स्वर्ण पदक सहित 13 कुलपति स्वर्ण पदक, 12 रजत पदक व 12 कांस्य पदक सहित दो छात्राओं को भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल अवार्ड के तहत दो स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। इसके अलावा साथ विद्यार्थियों को विशिष्ट उपलब्धि के लिए नकद पुरस्कार भी प्रदान किए गए। कुलाधिपति एवं राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में जाकर आप जैसे ऊर्जावान युवाओं से मिलकर मुझे अधिक प्रसन्नता होती है। खासकर अपनी बेटियों की निरंतर उपलब्धियों से मुझे गर्व का अनुभव होता है। मुझे इस बात को लेकर संतोष होता है कि हमारे देश का भविष्य आप जैसे प्रतिभावान युवाओं के हाथों में सुरक्षित है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें