फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चौखुटिया जा रही बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, चार घायल, मां के निधन की खबर सुन घर आ रहे थे बेटे

दिल्ली से चौखुटिया जा रही बोलेरो शनिवार की तड़के मोहान फैक्ट्री के आगे एक नाले में गिर गई। जिसमें चालक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। जिनका रामनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है। चौखुटिया के भैल्टा गांव के रहने वाले पूरन सिंह पुत्र धन सिंह मनराल दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं,जिनकी माता हंसी देवी का शुक्रवार को निधन हो गया था। मां के निधन होने पर पूरन सिंह के साथ दिल्ली में काम करने वाले उसके भाई भोपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, आनंद सिंह सभी गांव के लिए चल दिए। शुक्रवार की रात 8 बजे दिल्ली से चौखुटिया चलने वाले बोलेरो चालक भीम सिंह निवासी चौखुटिया की बोलेरो में सभी सवार हुए। रात करीब 1:30 बजे सभी रामनगर पहुंच गए थे। सुबह 4 बजे मोहान आईएमपीसीएल फैक्ट्री से आगे कफलगाड़ी नाले पर ओवरटेक करते समय बोलेरो नाले में 50 मीटर नीचे खाई में गिर गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें