फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कैंची धाम मेले के लिए हुई ब्रीफिंग, तीन आईपीएस समेत 600 से अधिक कार्मिकों की लगाई ड्यूटी

कैंची मेले के मद्देनजर शनिवार से चार दिन भवाली से खैरना तक जीरो जोन रहेगा। 16 जून तक इस रूट पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भवाली और खैरना से कैंची तक शटल सेवा की व्यवस्था की गई है। हल्द्वानी मेडिकल काॅलेज परिसर में शुक्रवार को आईजी निवेदिता कुमाऊं कुकरेती, डीएम ललित मोहन रयाल और एसएसपी डॉ.मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में कैंची धाम मेले के लिए तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ब्रीफिंग ली गई। इस दौरान जीरो जोन में किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं देने के निर्देश दिए गए। मेले के लिए चार सुपर जोन बनाए गए हैं जिन्हें 14 जोन में बांटा गया है। मेले में तीन एसएसपी/एसपी, आठ, एएसपी, 14 सीओ, 26 इंस्पेक्टर/एसओ, चार टीआई, 11 टीएसआई, 146 एसआई और एएसआई, 475 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल समेत दो प्लाटून पीएसी व सीएपीएफ के साथ ही एसडीआरएफ, दमकल, बीडीएस की टीमें तैनात रहेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें