फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमताल विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पीसीसी सदस्य गोपाल बिष्ट ने टिकट के लिए पेश की दावेदारी

आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भीमताल विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पीसीसी सदस्य गोपाल बिष्ट ने अपनी प्रबल दावेदारी पेश की है। वर्ष 1989 से एनएसयूआई के नगर अध्यक्ष से अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाले बिष्ट ने अपनी लंबी सेवा और पारिवारिक विरासत का हवाला देते हुए टिकट की मांग की है। स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र और उत्तर प्रदेश सरकार में वन मंत्री रहे दिग्गज कांग्रेसी नेता डुंगर सिंह बिष्ट के उत्तराधिकारी गोपाल बिष्ट ने मल्लीताल एक निजी रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह केवल अपना अधिकार मांग रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में उनकी पत्नी को टिकट नहीं मिलने के बावजूद वह पार्टी के प्रति वफादार रहे। हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए लखन सिंह नेगी का स्वागत करते हुए बिष्ट ने सुझाव दिया कि नए साथियों को चुनाव में उतरने से पहले कांग्रेस की विचारधारा को समझना चाहिए। उन्होंने स्थानीय भाजपा विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के अपने कार्यकर्ता भी मौजूदा विधायक से खुश नहीं हैं। बिष्ट ने संकल्प दोहराया कि उनका मुख्य लक्ष्य 2027 में कांग्रेस को सत्ता में लाना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें