उत्तराखंड में पहली बार अंतरराष्ट्रीय तलवारबाजी (फेंसिंग) स्पर्धा का आयोजन होने जा रहा है। एशियन कैडेट कप फेंसिंग टूर्नामेंट में 17 देशों के तलवारबाज भाग ले रहे हैं। चार दिवसीय आयोजन शुक्रवार से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के मानसखंड परिसर के बहुउद्देशीय हॉल में शुरू होगा। इसका शुभारंभ सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे। टूर्नामेंट डायरेक्टर सागर लागू ने बताया कि उत्तराखंड में नेशनल गेम्स के बाद इस स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। भारत में पहली बार एशिया स्तर की चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयारी की गई है और खेल विभाग व प्रशासन ने पूरा सहयोग दिया है।