फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar: पर्यटक से फर्जी परमिट बनाकर एक लाख रुपये ठगी का मामला

हीरा मेहरा Updated Sun, 28 Dec 2025 03:12 PM IST

बंगलुरू से कॉर्बेट पार्क पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने आए पर्यटक से एक आरोपी ने फर्जी परमिट बनाकर एक लाख रुपये ठगी कर ली। पर्यटक ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर के साथ ही कॉर्बेट पार्क के वार्डन से शिकायत भी की है। नागराबाबी बंगलुरू निवासी प्रशांत पुत्र शंकर मूर्ति ने बताया कि रामनगर के खताड़ी निवासी एक आरोपी से उनकी मुलाकात फोटोग्राफी वेबसाइट के माध्यम से हुई। उसने कॉर्बेट पार्क का तीन दिन का फुल पैकेज डेढ़ लाख रुपये में बुक किया। इस दौरान आरोपी ने ऑनलाइन माध्यम से एक लाख रुपये लेकर कॉर्बेट पार्क का फर्जी परमिट बनाकर उनको भेज दिया। जब वो पत्नी के साथ रामनगर पहुंचे तो आरोपी ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद दिए गए परमिट को चैक किया तो परमिट फर्जी निकला। इसके बाद आरोपी फरमान के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पार्क वार्डन बिंदरपाल से उनके कार्यालय में मिलकर मामले से अवगत कराया। पार्क वार्डन ने इस मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। दूसरी ओर, सीओ सुमित पांडे ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें