फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: नैनीताल में 70वें दुर्गा पूजा महोत्सव का आगाज, निकली कलश यात्रा

नैनीताल में सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से 70वें दुर्गा पूजा महोत्सव का शुक्रवार को आगाज हो गया। सुबह षष्ठी पूजा हुई और 11 बजे नयना देवी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सायं को प्राण प्रतिष्ठा होगी। महोत्सव के लिए नयना देवी मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। नैनीझील के चारों ओर मॉलरोड एवं ठंडी सड़क को भी बिजली की मालाओं से सजाया गया है। शुक्रवार को षष्ठी पूजा के बाद पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने 11 बजे कलश यात्रा निकाली। सप्त स्थानों से कलश में जल भरा गया। बैंड बाजे, छोलिया नृत्य व विभिन्न स्कूलों की झाकियों के साथ भव्य शोभायात्रा पंत पार्क, बीडी पांडे अस्पताल मार्ग, मल्लीताल बाजार होते हुए मंदिर में संपन्न हुई। सायं को महिषासुरमर्दिनी समेत अन्य देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा होगी। कार्यक्रम में अध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में महासचिव उमेश मिश्रा, उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल, प्रेम कुमार शर्मा, किशन सिंह अधिकारी आदि जुटे हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें