फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मानवीयता की मिशाल...शिक्षक ने दिया साहस का परिचय, बचाई गुलदार के शावक की जान

रेनू सकलानी Updated Fri, 20 Dec 2024 12:20 PM IST

एकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत जीआईसी कुलासू में कार्यरत शिक्षक गणेश पसबोला ने साहस का परिचय देते हुए गुलदार के शावक के मुंह में फंसे प्लास्टिक का डिब्ब्बे को निकालकर उसकी जान बचाने के साथ ही मानवीयता की मिशाल पेश की है। शिक्षक गणेश पसबोला ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 10:50 बजे वह कक्षा में बच्चों को पढ़ा रहे थे। तभी खेल मैदान के बाहर उन्हें छात्र-छात्राओं व अन्य शिक्षकों की आवाज़ सुनाई दी। वह कक्षा से बाहर आए तो उन्हें खेल मैदान के पास गुलदार का एक शावक दिखाई दिया, जिसके मुंह में प्लास्टिक का डिब्बा फंसा हुआ था। इस कारण शावक को दिखाई नहीं दे रहा था और वह इधर-उधर भटक रहा था। शिक्षक गणेश ने साहस का परिचय देते हुए शावक के मुंह से प्लास्टिक हटाकर उसकी जान बचाकर मानवता की मिशाल पेश की। उन्होंने बताया कि शावक को बचाने के पहले प्रयास में शावक उछल गया, लेकिन दूसरे प्रयास में वो प्लास्टिक के डिब्बे को निकालने में सफल हो गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें