फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या जन्मोत्सव और बेटी से पहचान कार्यक्रम का आयोजन

Renu Saklani Updated Fri, 20 Mar 2026 03:06 PM IST

थलीसैंण के आंगनबाड़ी केंद्र बगेली में कन्या जन्मोत्सव और बेटी से पहचान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान सीता देवी ने किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगल गीत एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए। बालिका सान्वी का जन्मोत्सव केंद्र के बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिससे पूरे वातावरण में खुशी और उत्सव का माहौल बना रहा। चार बालिकाओं अनन्या, अंकिता, आरती एवं रिया को नाम पट्टिका भेंट कर सम्मानित किया गया। बालिकाओं के प्रति सम्मान और समानता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी पूजा रावत द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमूह को विभिन्न जागरुकता कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। बालिकाओं के संरक्षण, शिक्षा एवं सशक्तीकरण के महत्व पर बल दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें