कोटद्वार में नाम के चक्कर में राजनीति का मंच तैयार हो चुका है। पुलिस प्रशासन इन उलझट्टों को सुलझाने में लगी है, तो राजनीति के चाणक्य मामला अपने पक्ष में करने की जोर आजमाइश में लगे हैं। बाबा के नाम पर मुस्लिम दुकानदार की दुकान का नाम बदलवाने से शुरू हुए मामले में एक तरफ बजरंग दल है, तो दूसरी तरफ समूचा राजनीतिक मायाजाल। पुलिस मामले में हर एक कदम फूंक-फूंककर रख रही है।