लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार दिन में क्षेत्रवासियों ने भाबर के चिल्लरखाल से कोटद्वार तक महारैली निकालकर प्रदर्शन किया। लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग निर्माण को लेकर सोमवार को 142वें भी आंदोलन जारी रहा। इस मौके पर आंदोलनकारियों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि अभी तक कोई भी जनप्रतिनिधि और प्रशासन के अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं पहुंचे हैं। आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण को लेकर सरकार की मंशा सवालों के घेरे में है। ब्रिटिश शासनकाल से चली आ रही डामरीकृत रोड आज गड्ढों और धूल से भरी पड़ी है। जनता की वर्षों पुरानी मांग पर जनप्रतिनिधि चुप्पी साधे हुए हैं।