फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यूट्यूबर अरमान मलिक ने हरिद्वार में किया हंगामा, साथियों के साथ एक युवक के घर पहुंचकर की मारपीट

हरिद्वार ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के खन्नानगर में यूट्यूबर व बिग बॉस में कंटेस्टेंट रहे चुके अरमान मलिक ने एक युवक के घर पहुंचकर हंगामा कर दिया। युवक ने सोशल मीडिया पर अरमान मलिक के परिवार को लेकर भद्दे कमेंट किए थे। बुधवार को यहां शूट के लिए पहुंचे अरमान को युवक के घर पता चला तो वह अपने साथियों संग वहां जा पहुंचा। हंगामा होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को चौकी ले आई। जहां घंटों तक हंगामा चला। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि सोशल मीडिया पर गलत कमेंट बाजी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। दोनों के बीच समझौता हो गया है। अभद्र टिप्पणी को लेकर यूट्यूबर ने चंडीगढ़ में भी केस दर्ज कराया हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें