नियमों के तहत होंगे गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में काम, तमाम विवादों के बाद गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय को अंतरित कुलपति मिली है। नवनियुक्त कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा से समविवि से जुड़े मुद्दों को लेकर हमने बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि समविवि को लेकर उनकी प्राथमिताए है कि छात्रों को यहां आधुनिक शिक्षा के साथ वैदिक शिक्षा से जोड़ा जाए। कहा कि फिलहाल गुरुकुल में विवाद जैसी कोई स्थिती नहीं है। सहशिक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि इसके लिए कन्या गुरुकुल परिसर बना है। यहां छात्राओं के पठन पाठन के लिए पूरी व्यवस्थाएं हैं। साथ उन्होंने विवि की अन्य व्यवस्थाओं में भी सुधार करने की बात कही। एकेडमिक काउंसिल की बैठक को लेकर भी उन्होंने स्थिती स्पष्ट की है। कहा कि जल्द की एकेडमिक काउंसिल की बैठक भी की जाएगी और साथ ही खाली पड़े पदों को भरने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा छात्र संघ चुनाव को लेकर भी उन्होंने कहा कि अगर छात्र मांग करेंगे तो छात्र संघ चुनाव भी कराए जाएंगे। दीक्षांत समारोह के आयोजन को लेकर भी अभी स्थिती स्पष्ट नहीं है। आगे क्या स्थिति बनती इसको लेकर भी फैसला लिया जाएगा।