अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर नमामि गंगे घाट पर वैलनेस सेंटर की ओर से विशेष योग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में योगाचार्य डॉ. प्रिया अहूजा ने महिलाओं को विभिन्न योग क्रियाएं कराईं। कार्यक्रम में महिलाओं ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संकल्प के साथ योग में सक्रिय भागीदारी की।