फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी ने की पत्रकारों से वार्ता

रेनू सकलानी Updated Sat, 04 Oct 2025 02:02 PM IST

हरिद्वार में उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के साथ-साथ खेल भूमि भी बनती जा रही है। उत्तराखंड के कई शहरों में अंतरराष्ट्रीय स्तर का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा चुका हैं। जिसमें 25 से अधिक खेल शामिल हो सकते हैं। जिसमें शूटिंग, साइकलिंग, फेंसिंग,जल क्रीड़ा और हॉकी जैसे मुख्य खेल है। हरिद्वार में हुए राष्ट्रीय खेलों के बाद हल्द्वानी में इंटरनेशनल फेंसिंग प्रतियोगिता अभी हाल ही मे समाप्त हुई है। जिसमें 17 देशों ने भाग लिया था, और देहरादून में बास्केटबॉल जूनियर चैंपियनशिप आयोजन किया जा रहा है। उत्तराखंड में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए खेलों को स्पोर्ट्स हॉस्टल बनाए जा रहे हैं। इस बार उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल में कीर्तिमान स्थापित कर 103 पदक हासिल किये। देश में सातवें स्थान पर रहे। राष्ट्रीय स्तर के गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि भी बढ़ाई गई है। खिलाड़ियों को नौकरी देने का भी प्रयास किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें