फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 हैंडपंप के लिए कुआं खोदने के दौरान हादसा, मलबे में दबा बुजुर्ग

कांगड़ी ग्राम पंचायत से हैंडपंप के लिए कुआं खोदने के दौरान मिट्टी की भारी-भरकम ढांग गिरने से एक बुजुर्ग मलबे के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जानकारी के अनुसार, कांगड़ी निवासी मनोहर पुत्र पूर्ण सिंह एक बुजुर्ग अपने घर के समीप हैंडपंप लगवाने के लिए कुआं खोद रहे थे। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग लगभग 25 फीट गहरे गड्ढे में उतरकर पाइप सेट करने का प्रयास कर रहे थे, तभी अचानक ऊपर से मिट्टी की ढांग भरभरा कर उनके ऊपर गिर गई। देखते ही देखते बुजुर्ग पूरी तरह मलबे में समा गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें