हरिद्वार में सुभाष घाट व्यापार मंडल के व्यापारियों ने आज घाटों की बदहाल स्थिति को लेकर धरना प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कहा कि सुभाष घाट क्षेत्र की सड़कों और नालियों की हालत अत्यंत खराब हो चुकी है। गड्ढे व टूटी सड़कों के कारण स्थानीय व्यापारियों के साथ- साथ तीर्थयात्रियों को भी भारी परेशानी होती है।