दीपावली की रात चार अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाओं से अफरातफरी मच गई। दो कबाड़ के गोदाम, एक मकान और एक खंडहर में आग लगने पर दमकल कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जांच में सामने आया कि पटाखों की चिंगारी से आग लगी। अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह ने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई।