उर्मिला–सुरेश राठौर प्रकरण में एसआईटी की कार्रवाई अब तेज हो गई है। पुलिस द्वारा दोनों के आवासों पर पहले ही नोटिस चस्पा किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक न तो उर्मिला और न ही सुरेश राठौड़ पुलिस के समक्ष पेश हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए हरिद्वार जनपद में दर्ज विभिन्न मुकदमों के आधार पर एसआईटी का गठन किया गया है, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच सुनिश्चित की जा सके। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि जिन लोगों के पास इस प्रकरण से जुड़े किसी भी प्रकार के साक्ष्य उपलब्ध हैं, वे उन्हें शीघ्र पुलिस के समक्ष प्रस्तुत करें, जिससे जांच को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही दोनों पक्ष पुलिस को आवश्यक साक्ष्य उपलब्ध कराएंगे, जिसके आधार पर एसआईटी आगे की कानूनी कार्रवाई को मजबूती से आगे बढ़ाएगी।