फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सचिव पहुंचे हरिद्वार, सड़कों की शीघ्र मरम्मत के दिए निर्देश

रेनू सकलानी Updated Sat, 04 Oct 2025 05:04 PM IST

गड्ढा मुक्त अभियान को लेकर लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पांडे शनिवार को पहुंचे हरिद्वार। हरिद्वार, लक्सर और रुड़की क्षेत्र की कई सड़कों का किया निरीक्षण। इस दौरान उन्होंने मौके पर चल रहे कार्यों का बारीकी से लिया जायजा। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी सड़कों को 31 अक्टूबर से पहले हर हाल में गड्ढा मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा जल जीवन मिशन के तहत जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाई गई है, वहां की सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है। इन सड़कों की मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू कर पूरा किया जाएगा ताकि लोगों को राहत मिल सके। सचिव ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के लोगों को सुगम और सुरक्षित यातायात की सुविधा मिले। इसके लिए समयबद्ध तरीके से कार्य पूरे कराना अनिवार्य है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें