हरिद्वार पंचायत उपचुनाव में अपने प्रत्याशियों की जीत पर समर्थकों ने जश्न मनाया। कोटा मुरादनगर में प्रधान पद पर मुजम्मिल और क्षेत्र पंचायत सदस्य गढ़ की सीट पर इसराना जीती। आठ अक्तूबर को दोनों ग्राम पंचायतों में उपचुनाव हुआ था।जीत के बाद समर्थकों ने जश्न मनाया। पंचायत प्रतिनिधियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।गुरुवार को ब्लॉक बहादाबाद में हुई मतगणना में चुनाव परिणाम घोषित किए गए।