- सुप्रीम कोर्ट के अधीन सेवारत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल का एलएलबी के छात्र-छात्राओं को मिल रहा लाभ - राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश के अनुसार छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होता है, जिसके आधार पर उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में 18 दिन और तीन दिन राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में उच्च न्यायालय स्तर पर इंटर्नशिप का अवसर मिल रहा है । - एलएलबी के छात्र-छात्राओं के लिए 30 दिन का दो इंटर्नशिप पूरे पाठ्यक्रम में अनिवार्य होता है । - ऐसे में प्राधिकरण की पहल से उन्हें अपने कॉलेज के नजदीकी अदालतों में ही इंटर्नशिप का अवसर मिल रहा है । - हरिद्वार जिले में कुल 44 से अधिक छात्र-छात्राओं को अब तक इंटर्नशिप का लाभ मिल चुका है ।