फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मनसा देवी-चंडी देवी आने की कर रहे हैं श्रद्धालु तैयारी, तो पढ़ लीजिए ये अपडेट, नहीं तो होंगे परेशान

वार्षिक मेंटेनेंस के कारण मनसा देवी और चंडी देवी रोपवे का संचालन क्रमवार एक पखवाड़े तक बंद रहेगा। रोपवे सेवा का संचालन कर रही कंपनी उषा ब्रेको की ओर से जारी सूचना के आधार पर 9 से 14 दिसंबर तक चंडी देवी रोपवे को बंद रखा जाएगा। वहीं, 2 दिसंबर से 7 दिसंबर तक मनसा देवी रोपवे का संचालन बंद रहेगा। बता दें कि वार्षिक बंदी के दौरान रोपवे सेवा बंद होने के कारण लगभग प्रतिदिन दो से छह हजार यात्री तक प्रभावित होेते हैं। इसमें उन यात्रियों को माता के दर्शन नहीं हो पाते हैं जो चलने में असहाय होते हैं। ऊषा ब्रेको कंपनी के रीजनल मैनेजर मनोज डोबाल ने बताया कि वार्षिक बंदी के दौरान होने वाली असुविधा के लिए कंपनी ने सूचना जारी करते हुए खेद व्यक्त किया है। यात्री को किसी प्रकार की कोई क्षति न हो और रोपवे सेवा का संचालन लगातार होता रहे, इसके लिए मेंटिनेंस आवश्यक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें